कांगड़ा: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला देहरा को मिली नई टीम, मंडल स्तर पर संयोजक, सह-संयोजकों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी देहरा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अतुल महाजन द्वारा शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला सह-संयोजक तथा विभिन्न मंडलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इस क्रम में रणजीत सिंह को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही मंडल खुंडियां में बलदेव सिंह को संयोजक तथा हरदीप सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं सरबजीत सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। मंडल ज्वालामुखी में सुरेन्द्र कौशल को संयोजक तथा श्याम बिहारी, सुमन्य सूद, निखिल चौधरी एवं रिंकू को सह-संयोजक बनाया गया है। मंडल जसवां में राजीव शर्मा को संयोजक तथा अशोक कुमार, गुरमीत सिंह, राकेश कुमार एवं मोनू शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मंडल प्रागपुर में राजेंद्र को संयोजक तथा भूषण, मनोज, आकाश सूद एवं प्रदीप को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल हरिपुर में गुरदीप कुमार को संयोजक तथा जय गणेश, नितिन मुकेश, रजनीश शर्मा एवं गुरमीत सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि मंडल ढलियारा में सुरजीत धीमान को संयोजक तथा सतीश चौहान, रजनीश, अनमोल शर्मा एवं गुरमीत सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है। अतुल महाजन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार प्रकोष्ठ की यह नई टीम संगठन की नीतियों को व्यापारी वर्ग तक पहुँचाने, संवाद को मजबूत करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
