कांगड़ा: कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी आवश्यक
( words)
श्रम कल्याण अधिकारी, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कांगड़ा ने सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से 28 फरवरी से पूर्व करवाई जानी है। ई-केवाईसी पूर्ण न करने की स्थिति में श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसी भी प्रकार का लाभ प्रदान नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया श्रम कल्याण कार्यालय, देहरा, आंगनबाड़ी कार्यालय के सामने, हरिपुर रोड़ पर नजदीक बस स्टैंड देहरा के कार्यालय में करवाई जा सकती है। उन्होेंने कहा कि सभी श्रमिक ई-केवाईसी करवाते समय अपने साथ कामगार कल्याण बोर्ड की पंजीकरण पुस्तिका अनिवार्य रूप से लेकर आए।
