कांगड़ा: लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के पांच छात्रों ने पास की जेईई मेन परीक्षा
गरली में स्थित लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के पांच छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा पास की है। शबस्तिक शर्मा, रितुल वशिष्ठ, आयुष ठाकुर, कार्तिक और आयुष ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक अश्विनी कुमार, सचिव गुरपाल सिंह पठानिया तथा प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि ये पांचों विद्यार्थी अब जेईई एडवांस परीक्षा में भी शामिल होंगे और उसके परिणाम के आधार पर उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।
