कांगड़ा: कालेश्वर इलेवन ने जीता बाबा ब्लोटू क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2
( words)
कालेश्वर इलेवन टीम ने बाबा ब्लोटू क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2 का फाइनल मुकाबला जीता। यह क्रिकेट मैच नलसुहा वॉरियर्स और कालेश्वर इलेवन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कालेश्वर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम कालेश्वर इलेवन को 11,000 रुपये की नकद राशि और बड़ी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। उपविजेता नलसुहा वॉरियर्स को 7,100 रुपये की धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस टूर्नामेंट का आयोजन नलसुहा के युवाओं ने मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया था। टूर्नामेंट में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
