बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा की छात्रा साक्षी शर्मा सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई चयनित
मनोज कुमार। कांगड़ा
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की छात्र रही साक्षी शर्मा को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा बहुराष्ट्रीय कंपनी ने लगभग 4.6 लाख वार्षिक पैकेज का प्रस्ताव रखा है। इस वर्ष के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज का हिस्सा बनकर साक्षी शर्मा ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सजीव कुमार गौतम ने इस छात्रा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के दो छात्र अर्शित शर्मा व साहिल गुप्ता भी इस कंपनी द्वारा चयनित किए जा चुके हैं। प्रधानाचार्य ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी समय में कई सारी बहुराष्ट्रीय कपनियों को संस्थान में आने का न्यौता दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन संभव हो सके।
