कांगड़ा: समूचे विश्वविद्यालय में टॉप पर रहे वेदव्यास परिसर के बी. एड. विभाग के विद्यार्थी
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के शिक्षाशास्त्रविभाग (बी. एड. विभाग) के पहले व तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (मुख्यालय) के परीक्षा विभाग द्वारा घोषित कर दिया गया। जिसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 10 परिसरों में से बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के बी. एड. विभाग के पहले सेमेस्टर के छात्र गोपालकृष्ण समूचे विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहे। वहीं वेदव्यास परिसर की ही छात्रा लतीदेवी दूसरे व कंचन शर्मा, सूजल, चंद्रेश कुमारी व पल्लवी चारों छात्र छात्राएं तीसरे स्थान पर रहे।
जानकारी देते हुए वेदव्यास परिसर के बी. एड. विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशु, शालिनी, मनालिका, शीतल व यशपाल समूचे विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहे। वहीं आशिमा कुमारी, कंचन, वेदप्रभा, अंकुर कुमार, आंचल, आशा कुमारी, अरविन कपू व अंशुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं उन्होंने बताया कि मनोज कुमार, गौरव व विशाली देवी तीसरे स्थान पर रहे। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर की निदेशक प्रो.सत्यमकुमारी व सहनिदेशक प्रो. मंजूनाथ भट्ट के व परिसर के समस्त प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में इन छात्रों ने उत्तम श्रेणी प्राप्त कर वेदव्यास परिसर के साथ-साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
