जयसिंहपुर : भाषण प्रतियोगिता में कनिका, पेंटिंग में सुप्रिया, निबंध लेखन में करवा प्रथम
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में एनएसएस व रोवर रेंजर कलब द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में कनिका, पेंटिंग में सुप्रिया व निबंध लेखन में करवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नविता ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राे. ओंकार, प्रो. नविता, रणजीत सिंह, मुकेश व गगन दीप आदि उपस्थित रहे।
