धर्मशाली : बैडमिंटन प्रतियोगिता में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी एवं धर्मशाला का दबदबा
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन वर्ग की प्रतियोगिता का समापन रविवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन उपमंडल दंडाधिकारी धर्मशाला शिल्पी बेगटा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिल्पी बेगटा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश पाल गुलेरिया, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट धर्मशाला दौलत राम धीमान, जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा उपस्थित रहे। अंडर-17 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्र युगल मुकाबले में दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने थुरल के आयुष राणा एवं उदय खुल्लर को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 छात्रा युगल मुकाबले में अमृता एंड भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एवं श्रृजल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 मिक्स डबल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण एवं अवनी की जोड़ी ने दक्षेश एवं भारती को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के भारती ने धर्मशाला की प्रगति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने नूरपुर के अनमोल एवं मोहित को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एंड प्रकृति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में करण एवं भारती की जोड़ी ने रितेश एवं प्रकृति को जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
पुरुष एकल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल ने कपूर बैडमिंटन एकेडमी के करण को पुदीन हराकर खिताब अपने नाम किया। यह कर देंगे महिला एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की रूबी ने ज्योतिष का को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल एवं प्रतीक राणा की जोड़ी ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं करण की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला युगल मुकाबले में धर्मशाला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका ने रूबी एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर मिक्स मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं सिमरन की जोड़ी ने करण एवं रूबी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 7 अगस्त को इस जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा तथा फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अतिरिक्त विजेता एवं उपविजेता आने वाले महीने में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, आरसी कटोच, डॉ एम एल शर्मा, करमचंद राठौर, सेवनिर्वित साई बैडमिंटन कोच रविन्द्र कपूर, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, पवन चौधरी व विकास सूद उपस्थित रहे।
