ज्वालामुखी की केशवी बनी चेस प्रतियोगिता की विजेता
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और तमिलनाडू सरकार के संयुक्त प्रयास से हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन एवं कुल्लू चेस एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय अंडर-15 लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय अंडर-15 प्रतियोगिता कुल्लू में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले के स्कूलों के बच्चो का दबदबा रहा। लड़कों के वर्ग में कांगड़ा जिले के अर्णव ने प्रथम व केशव सूद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरकारी स्कूल लड़कियों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की केशवी ने प्रथम स्थान हासिल करके अपने जिले और स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। अब ये तीनों खिलाड़ी चेन्नई में होने जा रही 44 फीडे चैस ओलंपियाड शिरकत करेंगे। जिला कांगड़ा शतरंज संघ के प्रधान डॉ. कुलवंत राणा, मुख्य सलाहकार प्रवीण शास्त्री, वित सचिव सतविंदर मान मांडले और शरद ने खुशी प्रकट की और विजेताओं को बधाई दी है।
