कांगड़ : ग्राम पंचायत खाेली के प्रधान केवल चाैधरी ने किया जिला परिषद कर्मचारियों का समर्थन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती विभिन्न पंचायत खाेली के प्रधान केवल चाैधरी ने जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है। उन्हाेंने कहा कि इन कर्माचारियाें के हड़ताल पर जाने के पंचायताें का तमाम कार्य ठप हाे गया है, िजससे लाेगाें व मनरेगा मजदूराें काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि कि कोविड-19 की वजह से पहले ही पंचायतों के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो आने वाले समय में पंचायताें के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचेने में इनका अहम याेगदान दे रहे हैं।उन्हाेंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते हैं। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
