कांगडा : किसान मोर्चा ने दो मिनट का मौन रख राकेश बबली को दी श्रद्धांजली
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा किसान मोर्चा ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली की आकस्मिक मौत पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान भगवान से परिवार के लिए इस दुःख से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश स्याल ने कहा कि जब से राकेश बबली ने कामगार कल्याण बोर्ड की कमान संभाली थी, तभी से उन्होंने मजदूरों के हितों में कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश बबली एक मिलनसार कर्मठ बेहद विनम्र एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। वहीं, भाजपा के संगठन के लिए उन्होंने दिलों जान से काम किया और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनजीत, उपाध्यक्ष देवी, महामंत्री पुष्पकर नाथ, अरविंदर अवस्थित, प्रवक्ता बबलेश, विक्रांत सचिव, अरविंद महामंत्री, मयंक महाजन सहित समस्त किसान मोर्चा कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।
