कुलदीप सिंह राठौर ने विवि में प्रशासनिक अधिकारी संघ के चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी संघ के चुनावों में कांग्रेस समर्थित सभी उम्मीदवारों की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रशासनिक अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालय अधिकारी मतदाताओं का कांग्रेस को भारी समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया है। राठौर ने कहा कि विश्वविद्यालय में कांग्रेस को लगातार मिल रहे जन समर्थन से साफ है कि कर्मचारी व अधिकारी वर्ग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान और दुखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव कर्मचारी हित में कार्य किया और यही कारण है कि प्रदेश के लोग चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहें है ,जिससे भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए।
