कुल्लू: नगवाईं में 'क्लिक होटल' का हुआ शुभारम्भ, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के प्रवेश द्वार नगवाईं में सूबा होटल्स लिमिटेड ने अपनी नई इकाई 'क्लिक होटल' भुंतर का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश में यह कंपनी की चौथी होटल संपत्ति है। इससे पहले कंपनी मनाली, धर्मशाला और मैक्लोडगंज में अपने होटल संचालित कर रही है। होटल के शुभारंभ अवसर पर इंडियन आइडल फेम गायक कुमार साहिल ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। टिंकू बैंड कुल्लू की जोशीली धुनों ने भी दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर किया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मंसूर मेहता ने कहा कि भुंतर क्षेत्र में ब्रांडेड होटलों की कमी को देखते हुए यहां निवेश का निर्णय लिया गया। सीईओ मुबीन मेहता ने बताया कि कंपनी अवकाश स्थलों में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, सीओओ चंद्रकांत शेट्टी ने कहा कि आज के पर्यटक ऑफबीट और शांत स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। एयरपोर्ट के समीप होने से होटल की कनेक्टिविटी बेहतर रहेगी और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर एसडीएम बालीचौकी बी एस ठाकुर, बीआरो एच एस ठाकुर ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर सूबा ग्रुप ऑफ होटल सीईओ चंद्रकांत सेठी, दिलमोहन मकर एरिया जनरल मैनेजर, कॉरपोरेट ट्रेनी हेड भावना, संदीप चौहान जनरल मैनेजर क्लिक होटल भुंतर, विकास भूटानी मैनेजिंग डायरेक्टर, मनु शेट्टी मैनेजिंग डायरेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बिल्डिंग के मालिक व पूर्व उपप्रधान धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
