कुनिहार: महाराजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम में 27 जून को होगा निरंकारी सन्त समागम

कुनिहार के महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में निरंकारी संत समागम आयोजित होगा। निरंकारी राजपिता रमित के छत्रछाया में 27 जून शुक्रवार को यह समागम होगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। यह समागम दोपहर 1 बजे से 2:30 तक होगा। समागम में प्रेम,शांति और एकत्व का संदेश दिया जाएगा। जोनल इंचार्ज विवेक कालिया, क्षेत्रीय संचालक भजन सिंह, विद्यासागर ठाकुर और कुनिहार ब्रांच मुखिया उषा अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समागम में सोलन, शिमला, बिलासपुर , चडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और आसपास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर सतगुरु के आशीषों से लाभान्वित होंगे। कुनिहार ब्रांच की मुखी उषा अरोड़ा ने सभी नगरवासियों को समागम के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सभी इस विशाल संत समागम में शामिल होकर निरंकारी राजपिता के दिव्य दर्शनों और उनके प्रवचनों से प्रेरणा प्राप्त करके जीवन को सार्थक बनाएं।