कुनिहार : बी एल स्कूल की भानुप्रिया परिहार और दीक्षित शर्मा का MBBS में चयन

बी सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के दो बच्चों भानु प्रिया परिहार व दीक्षित शर्मा का MBBS में चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमारे विद्यालय के दो पूर्व छात्र-छात्रा भानु प्रिया परिहार व दीक्षित शर्मा का चयन MBBS के लिए हुआ है I उन्होंने बताया की भानु प्रिया परिहार का चयन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में व दीक्षित शर्मा का चयन पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चंबा में हुआ है I विद्यालय आने पर दोनों बच्चों और इनके माता पिता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने प्रिया परिहार व दीक्षित शर्मा को मिठाई खिलाकर, स्मृति चिन्ह व नगद राशि देकर सम्मानित किया I उन्होंने बताया कि विद्यालय के लिए यह बड़े गर्व की बात है भानु प्रिया परिहार व दीक्षित शर्मा ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भानु प्रिया परिहार और उनके अभिभावकों को भी मिठाई खिलाई और इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन दोनों बच्चों ने विद्यालय का, अपने माता पिता का, कुनिहार का और जिला सोलन का नाम रोशन किया है। अध्यक्ष ने बताया कि इस विद्यालय से निकले छात्र – छात्राएं देश और विदेश में सेवाएं दे रहे हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों, उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा और सभी अध्यापक वर्ग ने भी भानु प्रिया परिहार व दीक्षित शर्मा को MBBS में चयनित होने पर बधाई दी है I