कुनिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर पंचायत कुनिहार को मिली 14 मकानों की मंजूरी

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सैंकड़ों मकानों को मंजूरी मिली है। जिसमें गरीब लोगों को अपने आशियाने मिलेंगे। इस योजना के तहत नगर पंचायत कुनिहार के 14 परिवारों को अपना मकान बनाने के लिए मंजूरी मिली है। जानकारी देते हुए प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ने बताया कि लगभग 3 महीने पहले 18 ऐसे गरीब परिवारों को जिनके पास अपना आवास नहीं है या जिनके घर की हालत अति दयनीय है उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी ) की मंजूरी के लिए भेजा गया था। जिनमें 14 परिवारों को इसकी मंजूरी मिल गई है। और जल्द ही इन परिवारों को अपने मकान मिल जाएंगे। इसके लिए 4 किश्तों में बजट आएगा। जिसकी पहली किश्त मंजूर हो गई है और इन मकानों का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। राकेश ठाकुर सहित अनिल तनवर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कोठी, सूर्यकान्त जोशी, संतोष शर्मा, ज्ञान जोशी, विनोद जोशी, जय पाल योगीराज, धीरज जोशी, विनोद वेश, राजेश शांडिल, राम राज, कृष्ण चंद, विनोद कुमार व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, व शहरी विकास मंत्रियों तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।