कुटियारा स्कूल के एनसीसी कैडेट व एनएसएस सव्यंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा के एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और गुगा मंदिर परिसर को संवारा। इन छात्रों ने विद्यालय परिसर की क्यारियों एवं कमरों की साफ सफाई की। एनसीसी कैडेट्स ने भारत चीन युद्ध में शहीद रसीला राम की याद में निर्मित मुख्य द्धार के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर कुटियारा स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को साफ सफाई एवं जल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वच्छता से अनेक बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि स्वच्छता को अपनाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करें। इस स्वच्छता अभियान में एनसीसी ऑफिसर नरेश ठाकुर, एनएसएस प्रभारी प्रभात चन्द, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार ,सुशील कुमार, शिखा सहित अन्य अध्यापकों ने भाग लिया।
