कांगड़ा : लाडली फाउंडेशन ने शाहपुर में फ्री डांस वर्कशॉप का किया आयोजन
छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाएगा डांस प्रतियोगिता का आयोजन-शैलजा
मनोज कुमार। कांगड़ा
जिला कांगड़ा लाड़ली फाउंडेशन के शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा एवं दी लास्ट किंग क्रू के संयुक्त तत्वाधान में शाहपुर की करतार मार्किट में स्थित बब्बू फिटनेस जिम में फ्री डांस वर्कशॉप का आयोजन किया। इस दौरान शाहपुर थाना से एएसआई अश्वनी कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, जबकि लाड़ली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष बबीता ओबेरॉय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पठानिया, जिला महासचिव संगीता थापा, जिला सचिव शीतल बिष्ट, सीमा थापा, शाहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अंजू भाटिया, समाजसेवक अभिषेक ठाकुर, समाजसेवी डिंपल जस्वाल, पूजन भंडारी, संदीप चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लाड़ली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यक्रम की आयोजक शैलजा ने हिमाचली परंपरा अनुसार मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया।
वर्कशॉप में करीब 150 बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को डांस मास्टर विकल कश्यप, अंकित व सूरज ने डांस के कई स्टेप्स करवाने संग कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर नशे से होने वाले नुकसान को लेकर भी उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया। शाहपुर थाना से एएसआई अश्वनी कुमार ने लाड़ली फाउंडेशन का फ्री डांस वर्कशॉप के लिए आभार जताया तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उभारने के लिए एक मंच तैयार करने की आवश्यकता है तथा लाड़ली फाउंडेशन ने इस कमी को पूरा करने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास होने चाहिए, तांकि यहां के बच्चों व कलाकारों की प्रतिभाओं को और अधिक निखार मिल सके। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। लाड़ली फाउंडेशन शाहपुर की अध्यक्ष व कार्यक्रम की आयोजक शैलजा ने कहा बताया कि क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को और अधिक निखारा जा सके।
इसके लिए इस फ्री डांस वर्कशाप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है तथा प्रयास किया जाएगा कि भविष्य में भी इस तरह की वर्कशॉप आयोजित किए जाते रहे रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों व महिलाओं के लिए नियमित डांस कक्षाएं शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। लाड़ली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष एवं आयोजक शैलजा कार्यक्रम में खुलासा करते हुए बताया कि जल्द ही डांस शाहपुर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण स्तर की छुपी प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। इस मौके पर समाजसेवा में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
