ज्वालामुखी माता मंदिर में फिर शुरू हुई लंगर सुविधा
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
विशविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को मंदिर परिसर में लंगर की सुविधा फिरसे शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से मंदिर में चलने वाली लंगर सुविधा को बंद कर दिया गया था, जिसे अब फिर से सुचारू कर दिया गया है। अधिक जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि माता ज्वालामुखी के पावन मंदिर में कोरोना एसओपी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लंगर की सुविधा को फिरसे शुरू कर दिया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते केस को देखकर मंदिर में चलने वाले लंगर को बंद कर दिया गया था, जिससे दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब एक बार फिर से लंगर सुविधा शुरू होने से श्रद्धालुओं ने राहत भरी सांस ली है। वहीं, ज्वालामुखी से समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सूक्ष्म सूद द्वारा सरकार एवं मंदिर प्रबंधक द्वारा लिए इस फैसले के ऊपर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि मंदिर में लंगर एक बार फिर शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
