पालमपुर : सेंट पॉल विद्यालय के 22 मेधावियाें काे मिले लैपटॉप
प्रतिमा राणा। पालमपुर
सेंट पॉल विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंर्तगत शैक्षणिक सत्र 2018-2019 व 2019-2020 के 22 छात्र-छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा भवाला में लैपटॉप वितरित किए गए। इसमें विद्यालय के दसवीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। इसमें वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित भी किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड विरेंद्र पाल सिंह ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके अभिभावकों तथा विद्यालय अध्यापकों को भी बधाई दी।
