नगरोटा बगवां : भारी संख्या में नारी शक्ति ने दिए प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत
मेरा रंग दे बसंती चोला’ की स्वरलहरियों से गूंजा नगरोटा बगवां
शिवांशु शुक्ला। नगरोटा बगवां
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से समूचे प्रदेश में चलाए जा रहे बदलाव मार्च तथा जन संवाद को लोगों भारी समर्थन मिल रहा है। आज कांगड़ा ज़िला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में बदलाव मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जुटे लोग इस बात की ओर इशारा करते हैं कि सही मायने में अब पूरा हिमाचल भाजपा तथा कांग्रेस की जन विरोधी कार्य प्रणाली से ऊब चुका है और अब यहां बदलाव चाहता है। आज के इस बदलाव मार्च में समूचे विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के हर बूथ के लोगों ने शिरकत की। इस मार्च के दौरान जहां युवा तथा वद्धिजीवी वर्ग ने लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। वहीं, इस मार्च में भारी संख्या के साथ शामिल हो नारी शक्ति ने प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिए।
नगरोटा बगवां में खुला 'आप' कार्यालय का शुभारंभ
बदलाव मार्च शुरू होने से पहले नगरोटा बगवां में आम आदमी पार्टी के विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता राजन ढींगरा ने भीम सिंह की अरदास के साथ किया। डॉ. नरेश बरमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बदलाव मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू करके नगरोटा बाज़ार से होते हुए नारदा-शारदा मंदिर तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि यहां भाजपा विधायक अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में नगरोटा बगवां के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं और नगरोटा बगवां सामुदायिक भवन में पिछले चार वर्ष लगा ताला उनकी निष्क्रियता की जीती-जागती मिसाल है।
आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय
जिस तरह से रैलियाें में लोगों का हज़ूम उमड़ रहा है, बदलाव सामने दिखाई दे रहा है। उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों के प्रति निकल कर सामने आते आक्रोश के कारण अब हिमाचल में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्हाेंने कहा कि आज के इस सफल एवं शानदार बदलाव मार्च में पूरी नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित डॉ. नरेश बरमानी, राजन ढींगरा, भीम सिंह, उमाकांत डोगरा, अमन गुलेरिया, सरोज देवी, बिमला देवी, नीलम चौधरी तथा अरुण कुमार ने अपनी हाज़िरी लगाते हुए लोगों को पूरे देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन चुके अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल बारे बताया।
