कांगड़ा : नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने खोया अपना मानसिक संतुलन-वीरेंद्र/उमेश
मनाेज कुमार। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जहां कांग्रेस के भीतर ही उनको अपने ही पार्टी के लोगों से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वह अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध कर रहे हैं, जो तथ्य हीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के नेताओं की बातों को ध्यान वह तबज्जों नहीं देता है। इसलिए सनसनी फैलाने और भ्रामक प्रचार करने तथा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केंद्र से प्रदेश स्तर तक भ्रष्ट नेताओं की पार्टी बन चुकी है, जहां उनका राष्ट्रीय नेतृत्व भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में कटघरे में खड़ा है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई पूर्व कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। कांग्रेंस आज हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस का चाल चरित्र भलि-भांति से पहचानती है और 2022 के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोल नैतिकताहीन बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की असफल प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी छवि को धूमिल कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री तथ्यहीन व नैतिकताहीन बयानबाजी बंद कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना छोड़े अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का विरोध सहने के लिए तैयार रहें। वीरेंद्र चौधरी उमेश दत्त ने मुकेश अग्निहोत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता से माफी मांगे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से उनका विरोध करेगी।
