परागपुर : योगविद्या पर दिया व्याख्यान
( words)
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परागपुर(बलाहर) स्थित वेद व्यास परिसर में योगविद्या विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यवक्ता योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद व्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की व संरक्षक के तौर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाइस चांसलर श्री निवासवरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े।
आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेद व्यास परिसर में 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को भी योग विद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
