कांगड़ा : कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से करवाया अवगत
मनोज कुमार। कांगड़ा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने वार्ड मीआलू में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों बातचीत की। उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो कि मनरेगा के कामगारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो कि अन्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अतिरिक्त हैं। जैसे कि आवास योजना, बच्चों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त धनराशि, शादी के लिए कामकारों के बच्चों के लिए अनुदान, विधवा पेंशन, मृत्यु होने पर अनुदान, रजिस्टर्ड कामगारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा आदि विभिन्न प्रकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर उनके साथ सरदारी लाल, दिलबाग, सुनीता, बबली, सरिता, लता, रक्षा, समंगला रीना तथा अन्य की महिलाएं पुरुष उपस्थित रहीं।
