कांगड़ा : विदेश में चला साहिल के सुरों का जादू
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा के बहुचर्चित सेलिब्रिटी सिंगिंग स्टार कुमार साहिल गत दिवस अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे पर गए थे। अपने इंटरनेशनल लाइव शो में पहुंचकर बहरीन देश में गीतों के माध्यम से तहलका मचाया। गायक कुमार साहिल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शो ओडोरोरिंग में आयोजित हुआ, जहां पर कांगड़ा के सिंगिंग स्टार को अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिला। वहीं, साहिल ने अपने हिंदी व पंजाबी गाने प्रस्तुत किए। लोगों की फरमाइश पर हिमाचली गीत गाने का भी मौका मिला। इसमें साहिल के अपने बैंड ने भरपूर साथ दिया। लाइव शो बहरीन देश में एक यादगार शो बन गया। जिससे देश व हिमाचल के साथ-साथ कांगड़ा शहर का नाम भी रोशन हुआ। साहिल ने बताया कि यह उनका विदेश का पहला लाइव शो था, जिसे दिल्ली से ऑर्गेनाइज किया गया था।
