देहरा : महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश मानवता के लिए है अमूल्य निधि
विनायक ठाकुर।देहरा
भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु प्रयासरत यूथ डेव्लपमेंट सेंटर द्वारा सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने बाले महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं एवं जीवन दर्शन बारे जनसाधारण विशेषतया युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। महात्मा बुद्ध जयंती सप्ताह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रेरक मीना ने गांव ठारू में आयोजित संगोष्ठी में बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म दिवस, ज्ञान प्राप्ति तथा मृत्यु के प्रतिक के रूप में मनाई जाती है। बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध पूर्णिमा का ऐतिहासिक महत्व है। आज के वैश्विक महामारी से भयाक्रांत और पीड़ित दुनिया में बुद्ध के करुणा, प्रेम, मैत्री और अहिंसा का संदेश काफी प्रासंगिक हो रहा है। बुद्ध के विचार शांतिपूर्ण जीवन की राह प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी।
वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। परियोजना निर्देशक कर्ण ने जानकारी देते हुए वताया कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अजय कुमार, राज कुमारी, नीलम कुमारी, निम्मो, पुष्पिन्द्र व महक आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।
