जयसिंहपुर: संजय राणा को पीसीसी महासचिव कि नियुक्ति मिलने पर महेंद्र डढवाल ने जताया आभार
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा क्षेत्र पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व मंझेहड़ा वार्ड के जिला परिषद संजय राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पीसीसी महासचिव बनाया गया है, जिसका जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने उनकी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने रास्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहां कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
