कांगड़ा : महिला मोर्चा कांगड़ा ने बैठक कर आगामी चुनावों बारे बनाई रणनीति
मनोज कुमार। कांगड़ा
भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा मंडल की बैठक आईपीएच विश्राम गृह कांगड़ा में महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, जिला महामंत्री, निशा शर्मा और जिला उपाध्यक्ष वीना थापा भी विशेष रुप से उपस्थिति हुई। वहीं, कांगड़ा महिला मंडल मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार की तथा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी महिलाओं के बूथ पालिका सखी सहेली ग्रुप भी बनाए गए। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कांगड़ा पुरी तरह तैयार है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने व कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार को जिताने में अहम योगदान देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपनी सक्रियता बढ़ाए और चुनाव में जीत के लिए काम करना शुरु कर दें। भाजपा की महिला मोर्चा ने बूथ लेबल तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
