शिक्षक महासंघ के राज्य महामंत्री बने मामराज पुंडीर
शिमला के कुफरी स्थित होटल गलू में शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य इकाई में पवन कुमार को दूसरी बार प्रांत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई जबकि डॉ मामराज पुंडीर को राज्य महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन मंत्री विनोद सूद, कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम,दर्शन लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयशंकर उपाध्यक्ष, रामकृष्ण मारकंडे प्रवक्ता, संवर्ग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार व् सुरेंद्र कुमार को डीपीई प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी तरह महिला महिला विंग की उपाध्यक्ष ललिता वर्मा, महिला विंग की सचिव कृष्णा चंदेल, संवर्ग की सचिव ज्योति महाजन को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, उत्तरी क्षेत्र प्रमुख जगजीत, जगदीश चंद्र समेत राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
