जवाली : प्रबंधन समिति सम्मान और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजेश कतनौरिया। जवाली
खंड राजा का तालाब के स्तरीय शिक्षा संवाद एवं उत्कृष्ट प्रबंधन समिति सम्मान और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल में आज किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधानसभा ज्वाली के विधायक ठाकुर अर्जुन सिहं ने हिमाचल प्रदेश सरकार की सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में एसएमसी की भूमिका अहम होती है। ठाकुर अर्जुन सिंह ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला चरोड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुखार, राजकीय मिडल पाठशाला रप्पड़, राजकीय उच्च पाठशाला सुतराहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल की स्कूल प्रबंधन समितियां सम्मानित की गईं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल में खंड स्तरीय शिक्षा संवाद में विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बजट में भी शिक्षा पर राज्य सरकार करोड़ों रूपए खर्च कर रही है और प्रत्येक अभिभावक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अपने गांव के स्कूल के विकास में पूरा सहयोग करना चाहिए।
इस मौके पर जिला प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के डॉ. जोगिंदर सिहं ने नई शिक्षा नीति एवं स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब के अध्यक्ष बलदेव सिहं ने अपने खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला चचियां, बनोली, फराल, हरनोटा व नियाल की अधूरी चार दीवारियों को भी पूरा करवाने का विधायक के समक्ष डिमांड चार्ट रखा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढसोली और राजकीय मिडल पाठशाला नियाल के लिए एक-एक कमरा बनवाने का भी आग्रह किया, जिनको विधायक ठाकुर अर्जुन सिहं ने शीघ्र ही पूरा करने का वादा करते हुए अश्वासन दिया।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारीअधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार प्रकट किए खंड रिसोर्स को-आर्डिनेटर प्राइमरी कुलदीप सिंह अप्पर प्राइमरी रमणीक सिंह ने संयुक्त रुप में बताया कि खंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समितियों की उत्कृष्ट भूमिका के आधार पर ही बेस्ट एसएमसी का चयन किया गया है और निकट भविष्य में जो भी एसएमसी कमेटी स्कूल के विकास में अहम योगदान देगी, शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा खंड राजा का तालाव के प्रधान बलदेव सिंह, हरनोटा पंचायत के प्रधान रक्षा देवी, पूर्व प्रधान तरसेम धीमान, युवा मंडल अधयक्ष मनु, मुकेश धीमान, वार्ड सदस्य सुदेश कुमारी, मंजू देवी व एसएमसी कमेटी के सदस्य अनिल कुमार सहीत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
