देहरा : मंडल अध्यक्षों को 25-25 बूथों का दिया कार्यभार-हरिओम शर्मा
विनायक ठाकुर । देहरा
उदयपुर में चिंतन शिविर के निर्णय व प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राजेंद्र राणा कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशों को लागू करते हुए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में चार मंडल अध्यक्ष राजकुमार पूर्व वीडीसी निवासी चनौर, सूबेदार विजय कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी, कमल सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत गठूतर व रंजना नरोत्रा प्रधान ग्राम पंचायत शिवनाथ की नियुक्तियां की गई तथा ब्लॉक कांग्रेस में उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णय बारे विचार-विमर्श किया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को 25-25 बूथों का कार्यभार दिया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वह 15 दिन के भीतर अपनी-अपनी 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करें। कमेटी में सभी वर्गों युवा व महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पोलिंग बूथ क्षेत्रों में 7 से 10 -10 घरों व सार्वजनिक स्थानों में कांग्रेस के झंडे लगाए जाएं।
