इंदाैरा : पूर्व विधायक व आजाद उम्मीदवार मनोहर धीमान ने जनता से मांगा समर्थन, गिनवाई उपलब्धियां
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं विधानसभा चुनावाें में उतरे आजाद उम्मीदवार मनाेहर धीमान ने लाेगाें से समक्ष रखा अपने पूर्व में करवाए गए कार्याें ब्याेरा। उन्हाेंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्हाेंने विधानसभा क्षेत्र इंदाैरा में अथाह विकास किया है। उन्हाेंने अपने पूर्व में किए गए कार्याें का हवाला देकर लाेगाें से इस बार भी उनके पक्ष में वाेट करने की अपील की है। उन्हाेंने लाेगाें से अपील की है कि इस बार लेटर बाक्स पर माेहर लगा उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वह फिर से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें। उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने अपने िपछले कार्यकाल में क्षेत्र में युवाओं काे रोजगार प्रदान करने के लिए 108 करोड़ की लागत से कंदरोरी मलोट इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण करवाया। क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 23 स्कूलों काे अपडेट करवाया गया। विधानसभा में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल में 5 बड़े और तीन छोटे पुलाें का निर्माण किया गया।
उन्हाेंने कहा कि भू-संरक्षण के लिए एक आठ 6 करोड रुपए की लागत से छोंछ में तटियकरण करवाया गया। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए इंदौरा में एसडीएम ऑफिस और गंगथ में में सब तहसील खुलवाई गई। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्र में 5 PHC व आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खुलवाई गई, ताकि लाेगाें काे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। क्षेत्र के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी आईपीएच और 100 करोड़ से ज्यादा की डीपीआर मंजूर करवाई। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं इंडस्ट्रियल की स्किल डिवेल्पमेंट के लिए दो करोड़ 25 लाख की लागत से गंगथ में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर ITI खुलवाया गया।
क्षेत्र में विद्युत इंफ्रेस्ट्रॅक्चर को सुदृढ़ करने के लिए तीन विद्युत सब स्टेशन, अटाडा डमटाल में इंडस्ट्रियल एरिया मलोट में खुलवाया गया, ताकि क्षेत्र के युवाओं काे राेगजार उपलब्ध हाे सके। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की सहूलियत के लिए 16-12-19 नंबर ट्यूबवेल बनाए गए। क्षेत्र में विश्राम ग्रह धरवाल व विश्राम ग्रह इंदौरा का निर्माण करवाया गया और इंदौरा विधानसभा में लगभग 4280 परिवारों को विवाह समारोह शगुन वे इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करवाई गई।
