जयसिंहपुर : मंजीत डोगरा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का किया आभार व्यक्त
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
हिमाचल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिजली का बिल 125 यूनिट तक माफ तथा ग्रामीण क्षेत्राें में पानी के बिल पूरी तरह से माफ तथा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में सफर करने की सुविधा देने के फैसले का स्वागत करते हुए किसान नेता मंजीत डोगरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया तथा कहा कि निश्चित तौर पर बिजली, पानी तथा आगमन के साधनों में रियायत देने से प्रदेश की गरीब जनता को राहत मिलेगी।
