जवाली : हरसर स्कूल में दिवाली पर्व काे लेकर आयाेजित की कई गतिविधियां
( words)
राजेश कतनाेरिया। जवाली
उपमंडल के अधीन राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में दिवाली ब्रेक से पहले दिवाली के पर्व पर कई गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों ने रंगोली बना कर और अपने हाथों से बने तरह तरह के मिट्टी के दिये बना कर अपनी खुशी का इज़हरार किया। पाठशाला के अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई बांट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंदर चौधरी, अध्यापकों अंजली गुलेरिया, पूजा, अंजली पगरोत्रा, ऊषा चौधरी, प्रकाश बलवंत, राकेश चौधरी, सुधीर गुलेरिया, विजय मनकोटिया, विजय शर्मा, राकेश मेहरा, अजय धीमान, सुरेश कौंडल, जतिंदर मोहन व अरुण पगरोत्रा ने अपनी उपस्थिति दी।
