जयसिंहपुर : सलियाणा (पंचरुखी) में लगा दिव्यांग छात्रों का चिकित्सा कैंप
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
शिक्षा खंड पंचरुखी में प्राथमिक पाठशाला सलियाना में कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग छात्रों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ओर्थो, आंखों के बिशेषज्ञ, स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियो थेरेपिस्ट की डॉक्टरों की टीम ने छात्रों की जांच की। इसमें डीआईडी धर्मशाला से वीना सिंह, अंजू शर्मा व सीमा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों चड़ियार, बैजनाथ व पंचरुखी के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया व सुविधा का लाभ उठाया। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों के 50 से अधिक छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा खंड पंचरुखी के बीआरसीसी दीपक शर्मा, मनूप कुमार, पंकज, शुभम, सुमित व स्पेशल एजुकेटर सरिता मौजूद रहे।
