जयसिंहपुर: आम आदमी पार्टी सदस्य अभियांन के तहत लंबागांव में की बैठक
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत लंबागांव में आम आदमी पार्टी की जन संपर्क अभियांन के तहत प्रभात चंद लगातार बैठक करते हुए और लोगों को आम आदमी पार्टी से लोगों को लगातार जोड़कर केजरीवाल की नीतियों के बारे में जागरूक कर रहे है। वही प्रभात चंद ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है। जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। प्रभात चंद ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पर जाके उनकी समस्याओं को भी सुनगे और उन्हें दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्यए सुविधा लोगों को मिल सके।
