जयसिंहपुर : हलेड़ ब्लॉक कांग्रेस पार्टी की बैठक में बोले, क्षेत्र में कितनों को रोजगार दिया बताएं-यादविंदर गोमा
सेना में चार वर्षो के उपरांत अंबानी की कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी करवाएगी भाजपा
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
उपमंडल के तहत हलेड़ में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक सीता राम मंदिर में हुई संपन्न। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा व कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं मंझहेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा उपस्थित रहे। हलेड़ में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुभआरंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र डढवाल ने की। वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं जिला पार्षद संजय राणा ने कार्यकर्ताओं का जोश देखा और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और यादविंदर गोमा को इस बार भारी मतों से जीता कर मंत्री के पद पर बिठाना है।
पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं किया, बल्कि हमारी सरकार के समय में जो काम शुरू किए थे और पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हीं को पुरा किया गया। गोमा ने कहां कि भाजपा की सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी ही दी। उन्होंने कहां कि अब सेना की भर्ती भी चार वर्षों तक भाजपा की सरकार ने कर दी और कहा कि चार वर्षों में सेना के बाद भाजपा के मित्र अंवानी के यहां पर हमारे सेना से रिटायर्ड युवाओं को सिक्योरिटी की नौकरी करवाएंगे। गोमा ने कहा कि मौजूदा विधायक बताए कि क्षेत्र में कितने बिरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यादविंदर गोमा के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव संजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महिंद्र डढवाल, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व अजय शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
