जयसिंहपुर : मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन इंटक की बैठक ठाकुरद्वारा में हुई संपन्न-सुशील कौल
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन इंटक की बैठक लंबागांव महासचिव सुशील कौल की अध्यक्षता में आलमपुर के ठाकुरद्वारा चौक पर संपन्न हुई, जिसमें आस-पास की 5 पंचायतों की महिला मजदूरों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा मजदूरों के हित में चलाए जा रहे सभी कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों ने एकजुट होकर भाजपा का बहिष्कार करने के लिए शपथ ली। साथ ही इस बार मजदूरों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में मजदूरों के हित में आबाज उठाने वाले भाई सुशील कौल को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
