ज्वालामुखी: प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक संपन्न
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों पर चर्चा की गई। इकाई सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि बैठक में यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया, तो आने वाले दिनों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर संघ की सभी इकाइयों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद प्राध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. जसपाल राणा, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. मुक्ता मणि व डॉ़. सरिता कुमारी सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
