देहरा : पेंशनर्स संघ देहरा की बैठकपांच मार्च को ज्वालामुखी में
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई की आगामी मासिक बैठक का आयोजन 5 मार्च रविवार काे ज्वालामुखी के बौहण में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस बात की जानकारी देते हुए संघ की देहरा इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक के इस अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा पेंशनर्स को दिए गए विशेष लाभों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना एवं पेंशनर्स को आने वाली अन्य समस्याओं के बारे विचार-विमर्श करना विशेष रहेगा। सुरेंद्र वर्मा ने पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बैठक के इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है।
