रोहडू की महक जिल्टा ने “बैटल ऑफ सुपर स्टार" में किया बेहतरीन प्रदर्शन
( words)
कालीबाड़ी हाल मे आयोजित मशहूर नृत्य प्रतियोगिता “बैटल ऑफ सुपर स्टार" के ग्रांड फ़िनाले मे हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहरु के छात्र-छात्राओ ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे टर्म-1 डांस के जूनियर वर्ग मे हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहडू की महक जिल्टा ने बेहतर प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महक बचपन से ही नृत्य में रूचि रखती है और वो वो काफी लम्बे समय से प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रही थी। महक ने बताया की उन्हें डांस करना बहुत पसंद है और वे आगे भी इसी फेल्ड में रहकर कामयाबी के नए आयाम छूना चाहती है। महक की इस तरक्की से उनके माता पिता बेहद खुश है।
