धर्मपुर के तीन नेताओं को प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की सदस्यता

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें धर्मपुर क्षेत्र से तीन चेहरों को जगह मिली है। इनमें पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश ठाकुर और लंगेहड़ पंचायत के प्रधान संजय ठाकुर शामिल हैं।
इन नियुक्तियों को लेकर धर्मपुर के कांग्रेसियों में ख़ुशी का माहौल है, उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर का आभार जताया। स्थानीय स्तर पर इसे धर्मपुर के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र के राजपूत समाज की आवाज़ प्रदेश स्तर तक पहुँचेगी और समाजहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जा सकेगा।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि धर्मपुर के इन नेताओं की सक्रियता और ज़मीनी पकड़ ने उन्हें यह अवसर दिलाया है।