पंचरूखी: एक्सप्रेस रेल को रेलवे स्टेशन को रुकवाने के लिए ज्ञापन सौंपा-मंजित डोगरा
नरेंद्र डाेगरा। पंचरूखी
पंचरूखी का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता मंजित डोगरा की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन बोर्ड सदस्य अनुराधा शर्मा को एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवने को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस रेल जो कि पठानकोट से चलने वाली रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रोकना आवश्यक है। क्योंकि पालमपुर क्षेत्र और चंगरधार का महत्वपूर्ण स्टेशन है। बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, मजदूर वर्ग और फौज के जबान रेल में पठानकोट का सफ़र करते हैं। अत: आपसे निवेदन है कि आम जनमानस का ध्यान रखते हुए एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवाने के आदेश जारी करवाए। इस अवसर पर किसान नेता मंजित डोगरा, ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, रंजीत सिंह, राज कुमार व उपेंद्र कटोच मौजूद रहे।
