कांगड़ा : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
( words)
माक्र्सवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेजा। माक्र्सवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक कटोच ने बताया कि पार्टी ने बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। इस दौरान सतपाल सिंह , जगदीश जग्गी, केवल कुमार, रविन्द्र कुमार जिला कमेटी सदस्य बालकृष्ण, कश्मीर सिंह, चतर सिंह व धनवीर के अलावा कुंता देवी आदि मौजूद रहे।
