जयसिंहपुर : अमर शहीद लांस नायक कमांडो विवेक कुमार की याद में लगाई छबील
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
अमर शहीद लांस नायक कमांडो विवेक कुमार की याद में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में छवील वीर नारी प्रियंका (शालू) व बेटे विंवाश ने अपने पिता शहीद की यादगार में लोगों को शितल जल पिलाया। वीर नारी प्रियंका ने कहा कि मेरा फौजी अमरे रहे और कहा कि आगे भी शहीद को याद किया जाएगा। उन्होंने कहां शहीद की यादगार में कोसरी गांव में बालीवॉल खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वहीं, शहीद की पत्नी वीर नारी प्रियंका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल कोसरी के सदस्यों का सहयोग देने के धन्यवाद दिया व युवक मंडल प्रधान विनोद टंडन ने आगे के लिए भी सहयोग देने के लिए वचनबद्ध रहने के लिए कहा और सरदार वल्लभ भाई पटेल कोसरी के सदस्यों से अपील की शहीदों के परिजनों का मान-सम्मान करते रहने के लिए कहा।
