जवाली : पंचायत आधार का तालाब से मानसिक ताैर से परेशान व्यक्ति लापता
राजेश कतनाेरिया। जवाली
नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत आधार का तालाब से एक व्यक्ति के गुम होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रिंकू चाैधरी गांव आधार का तालाब डाकघर पंजाहड़ा तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा ने बताया कि मेरे पिता कृष्ण कुमार (58) सोमवार को दोपहर बाद कहीं चले गए हैं, वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। रिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी हाईट 5 फीट 6 इंच है और रंग सांबला, चप्पल, पजामा और टी शर्ट पहने हुए हैं, जिनकी पांच वर्ष पहले एक दुर्घटना हुई थी, जिस कारण वह बोल भी नहीं सकते हैं और वह दिमागी हालत से भी परेशान रहते थे। वाे जयादा समय घर पर ही रहते थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद अचानक कही चले गए। रिंकु चौधरी ने बताया कि किसी को मेरे पिता मिले, तो 70189-68519 पर फोन पर काल करना। रिंकू ने पिता के गुम होने की शिकायत नुरपूर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। नुरपूर पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
