इंदौरा : काठगढ़ इंदौरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व पर मेधावी हाेंगे सम्मानित
मनीष ठाकुर। इंदौरा
सभा के प्रधान ओमप्रकाश कटोच ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व जिसका शुभारंभ 28 फरवरी को मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी इंदौरा सोमिल गौतम के कर कमलों द्वारा सुबह 11ः30 किया जाएगा तथा 2 मार्च शाम 4 बजे समापन समारोह की मुख्यातिथि रीता धीमान विधायिका विधानसभा क्षेत्र इंदौरा द्वारा किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सुंदर लाइट लगाकर सजाया गया है और श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान करवाने बारे हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष सभा द्वारा करवाई गई मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के संयोजक रमेश शर्मा, सभा के महासचिव सुभाष चंद्र, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, कार्यलय सचिव जोगिंदर पाल व वेव सचिव प्रवक्ता मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा में अब्बल रहे बच्चों को महाशिवरात्रि पर्व के सुभारंभ व समापन समारोह पर मुख्यातिथि द्वारा समृति चिन्ह, नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया जाएगा।
मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतियोगिता, जिसमें लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया का परिणाम कंप्यूटर द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया है। मेधावी बच्चों की सूची कक्षा बार इस प्रकार है। पांचवीं में साक्षी पुत्री रमन कुमार सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, वंशिका पुत्री अजय कुमार पीआईएस भलोवाल व पार्थ गुलेरिया पुत्र बलजिंदर सिंह स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल जवाली द्वितीय, सेजल सपुत्री गणेश कुमार एंजेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल देहरी तृतीय, विशाखा पुत्री विक्रम राप्रापा इंदौरा व हिमांशी गौत्तम पुत्री राम कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल रेहन चतुर्थ, नितीश ठाकुर पुत्र आदर्श कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी व ईशान पुत्र राजिंदर कुमार टैगोर मॉडल स्कूल रेहन पंचम, संध्या हंस पुत्र अर्जुन कुमार ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल सूरजपुर व अवनी शर्मा पुत्री सतीष शर्मा सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा छठी तथा एल्विन धीमान पुत्र अविनाश कुमार एंजेल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल देहरी ने सप्तम स्थान हासिल किया है।
कक्षा दसवीं में प्रतिभा ठाकुर पुत्री भरतभूषण सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, अनामिका पुत्री हरदीप सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा दूसरे, प्रगति भारद्वाज पुत्री नवनीत कुमार कॉमेंट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी व निपुण पठानिया पुत्र विजय पठानिया कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल रेहन क्रमशः तीसरे, अभय चौधरी पुत्र गणेश दत्त आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी, अभिनंदन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह डीएवी पुब्लिक स्कूल रेहन, जसलीन सिंह, अर्पित शर्मा पुत्र राजेश कुमार डीएवी रेहन, माही शर्मा पुत्री सुरजीत कुमार कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी क्रमशः चौथे, दीपक सहोत्रा पुत्र दयाल सिंह डीएवी बाघनी चौथे स्थान पर रहे, एवानी पुत्री अश्विन कुमार विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा व खुशी झा सपुत्री अजय झा कॉमेट मेन्सा पुब्लिक स्कूल देहरी क्रमशः पाचवें, मोहनी शर्मा पुत्री राजेश कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोरी, रहन जस्वाल पुत्र बलविंदर कुमार आर्मी पब्लिक कंदरोरी, उत्कर्ष कौशल पुत्र छविंद्र कुमार रावमापा जवाली क्रमशः छठे, स्थान पर रहे। 12वीं मेडिकल संजम कुमार पुत्र शशि कुमार एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा प्रथम, महिमा धीमान पुत्री अभिनाश कुमार कामरेड रामचंद्र आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल रेहन दूसरे, कशिश राणा पुत्र विजय राणा एमसीएस राजा का बाग, अंकिता कुमारी पुत्री दलजीत कुमार सनराइज वमा स्कूल बसंतपुर तथा आंचल पुत्री रविंद्र सिंह कामरेड राम चंद्र आदर्श स्कूल रेहन क्रमशः तीसरे, शाइन पुत्रि परवीन कुमार कामरेड राम चंद्र आदर्श स्कूल रेहन चौथे, आरजू चंदेल पुत्र धीरज चंदेल जीएम वमा पाठशाला दाड़ी (धर्मशाला) पांचवें स्थान पर रहे।
इसके साथ 12वीं नॉनमेडिक्ल में अक्षित पठानिया पुत्र कुलवीर सिंह सीआरसी जीएम रेहन प्रथम, हर्ष चौधरी पुत्र अनिल कुमार सीआरसी जीएमएस रेहन दूसरे, जैस्मिन कौर पुत्री नरेंद्र सिंह डीएवी रेहन तीसरे, दीक्षा डडवाल पुत्री मदन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा चौथे, साहिल कुमार पुत्र कश्मीर सिंह एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा पंचम, अनमोल चौधरी पुत्र राम कृष्ण एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा छठे, दीपांशु सपुत्र सतीश कुमार डीएवी रेहन सातवें, लक्ष्य ललिया पुत्र रविंदर कुमार रावमापा जवाली आठवें सात्विक पुत्र राज कुमार रावमापा जवाली व पलक ठाकुर पुत्री अशोक कुमार एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा क्रमशः 9वें तथा वंशिका चौधरी पुत्री धनेश पाल रा सीनियर स, स्कूल मतलाहड़ 10वें स्थान पर रहे। सभा के प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरिट में आए सभी बच्चों को व्यक्तिगत फोन के माध्यम से सम्मानित करवाने बारे सूचित किया जाएगा व शिवरात्रि महापर्व पर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
