इंदौरा: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रवासी का शव, क्षेत्र में सनसनी
मनीष ठाकुर। इंदौरा
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहड़ी के जंगल मे आज एक प्रवासी व्यक्ति की वृक्ष से फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थानां इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि राजेश कौल पुत्र गज्जू कौल निवासी गांव मझगवा परस्यानिया जिला सतना मध्य प्रदेश हाल रिहाईश गांव व डाकघर मलाहड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जो कि बतौर कंस्ट्रक्शन कार्य हेतु किराए पर रहता हूं ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरा भतीजा अरुण कौल पुत्र जगदीश कौल निवासी गांव हरदुआ डाकघर पहाड़ी तहसील उन्चेचरा जिला सतना मध्य प्रदेश मेरे पास घूमने के लिए आया था, जो कि 11 फरवरी शाम को घर से कहीं चला गया है। आज उसने मलाहड़ी के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
