जयसिंहपुर में मंच पर भावुक हुए मंत्री यादविंदर गोमा
** बोले, कई लोगों ने कहा, गोमा भाजपा में चले जाएंगे
** कांग्रेस ने दिया बड़ा मान-सम्मान, भाजपा में नहीं जाऊंगा
** हर परिस्थिति में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़ा रहूंगा
वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल कर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मान बढ़ाया है।
यादविंदर गोमा मंच पर काफी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि कई लोग कह रहे थे कि यादविंद्र गोमा भाजपा में चले जाएंगे, लेकिन वे कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे, वह हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे। वे हर परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े रहेंगे और पूर्ण निष्ठा के साथ क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस ने उन्हें बड़ा मान सम्मान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे कभी भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे।