विधायक ने दी जयसिंहपुर बस डिपो से दो बसों को हरी झंडी
एचआरटीसी के एआएम पंकज चड्डा रहे मौजूद
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर हिमाचल पथ परिवहन बस डिपो का आज शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान रहे। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत काथला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने विधायक रविंद्र धीमान का जोरदार स्वागत किया। वहीं, एचआरटीसी के एआरएम पंकज चड्डा के साथ विधायक ने स्वागत किया और कहा कि आज से ही जयसिंहपुर काथला बस डिपो का कार्यलय खुलने से यहां पर कार्य शुरू हो गया है। पंकज चड्डा ने बताया कि जो भी एचआरटीसी बस में लोगों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड या यलो कार्ड बनाए जाते हैं, वह भी आज से लोग इसे बना सकते है। पंकज चड्डा ने बताया कि आज दो बसों को विधायक रविंद्र धीमान ने हरी झंडी दी। एक बस माता आशापुरी और दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए यहां से अब सीधी बस चलेंगी। आशापुरी माता मंदिर के लिए बस सुबह 9:30 पर जयसिंहपुर से चलेंगी और 350 पर वापस आएगी।
दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए सुबह 5:30 पर काथला और 5:40 पर जयसिंहपुर से वाया लाहट-कोटलू होकर सीधा टांडा अस्पतााल जाएगी और पालमपुर से 5:30 पर जयसिंहपुर काथला बस शाम को वापस होगी। इसके साथ विधायक ने 37 मेधावी छात्रों को हिमाचल सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान के साथ मंडल अध्यक्ष राम रतन, एक्शन लोक निर्माण विभाग आर के धीमान , भाजपा किशान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
